HomeNEWSनोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिला एयरोड्रम लाइसेंस, प्रतिनिधिमंडल ने सीएम योगी से...

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिला एयरोड्रम लाइसेंस, प्रतिनिधिमंडल ने सीएम योगी से की मुलाकात

  • अनुराधा सिंह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुरुवार को लखनऊ में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने भारत सरकार द्वारा जारी एयरोड्रम लाइसेंस मुख्यमंत्री को प्रस्तुत किया।

बताया गया कि इस लाइसेंस के मिलने के साथ ही एयरपोर्ट के उद्घाटन और वाणिज्यिक उड़ानों की शुरुआत की प्रक्रिया और तेजी से आगे बढ़ेगी।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को परियोजना की वर्तमान प्रगति और आगामी चरणों की विस्तृत जानकारी भी दी। मुख्यमंत्री ने परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कर जल्द से जल्द संचालन शुरू करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments