HomeNEWSनोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन बेटिंग ठगी गैंग का भंडाफोड़

नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन बेटिंग ठगी गैंग का भंडाफोड़

साइबर धोखाधड़ी में शामिल 04 अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद

  • आशा चौधरी

नोएडा। धोखाधड़ी के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत नोएडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन बेटिंग वेबसाइट एवं ऐप के माध्यम से ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस कार्रवाई के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से 03 लैपटॉप, 26 मोबाइल फोन, 20 सिम कार्ड, 05 एटीएम कार्ड एवं 03 वाई-फाई राउटर बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह संगठित रूप से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन प्रसारित कर आमजन को आकर्षित करता था। अभियुक्त ऑनलाइन बेटिंग वेबसाइट और ऐप के माध्यम से लोगों को पैसे दोगुने करने का लालच देकर साइबर ठगी को अंजाम देते थे।

पुलिस ने बताया कि गिरोह के नेटवर्क और अन्य संभावित सहयोगियों की जांच की जा रही है तथा आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments