HomeNEWSपनकी के एलएमएल चौराहे पर दो वाहनों की टक्कर, घायलों को अस्पताल...

पनकी के एलएमएल चौराहे पर दो वाहनों की टक्कर, घायलों को अस्पताल भेजा गया

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। पनकी थाना क्षेत्र स्थित एलएमएल चौराहे पर शनिवार को दो वाहनों के बीच सड़क दुर्घटना हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी यातायात रविन्द्र कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

दुर्घटना में घायल लोगों को एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मौके पर एसीपी पनकी, टीआई वेस्ट, सीसी टीम प्रभारी, थाना प्रभारी पनकी के साथ फायर ब्रिगेड और एनएचएआई की टीम भी मौजूद रही।

टीमों ने हाइड्रा की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था को जल्द ही सामान्य करा दिया। वर्तमान में उक्त स्थान पर यातायात सुचारु रूप से संचालित किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments