डीसीपी अर्चना सिंह और उपसेनानायक तनु उपाध्याय की निगरानी में आयोजित हुई परीक्षा
- ऋषभ कुमार
कानपुर नगर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं उसके समकक्ष पदों की भर्ती के अंतर्गत शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के द्वितीय दिवस का आयोजन 30 जून 2026 को 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर के परेड ग्राउंड में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
परीक्षा का आयोजन पुलिस उपायुक्त कानपुर एवं नोडल अधिकारी अर्चना सिंह तथा उपसेनानायक एवं समन्वय अधिकारी तनु उपाध्याय की देखरेख में किया गया। इस दौरान भर्ती बोर्ड द्वारा नामित सम्मानित सदस्यों की टीम भी उपस्थित रही और संपूर्ण प्रक्रिया की निगरानी करती रही।

द्वितीय दिवस की शारीरिक दक्षता परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता का परीक्षण निर्धारित मानकों के अनुरूप किया गया तथा पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया गया।
परीक्षा स्थल पर अभ्यर्थियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ पेयजल, चिकित्सा सहायता एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं।
अधिकारियों ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराया जा रहा है, ताकि सभी अभ्यर्थियों को समान अवसर प्राप्त हो सके।


