HomeNEWSपुखरायां नगर पालिका में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान का हुआ स्वागत

पुखरायां नगर पालिका में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान का हुआ स्वागत

मनोनीत सभासदों व मंडल अध्यक्ष की मौजूदगी में हुआ सम्मान समारोह

  • विवेक कुमार मिश्रा

कानपुर देहात। पुखरायां स्थित नगर पालिका परिषद में भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कैबिनेट मंत्री राकेश सचान का मनोनीत सभासदों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मुकुल पांडेय के सान्निध्य में आयोजित स्वागत समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर सभासद प्रमोद त्रिपाठी, सचिन सचान, सुनील वाल्मीकि एवं देवेंद्र नाथ राही ने कैबिनेट मंत्री का माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई तथा स्थानीय लोगों ने मंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments