HomeNEWSपुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने वाराणसी जंक्शन के सामने पुलिस सहायता केंद्र...

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने वाराणसी जंक्शन के सामने पुलिस सहायता केंद्र का किया उद्घाटन

यात्रियों एवं आमजन को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, सुरक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़

  • रोशनी सिंह

वाराणसी। पुलिस आयुक्त वाराणसी मोहित अग्रवाल ने थाना सिगरा क्षेत्र के अंतर्गत वाराणसी जंक्शन के सामने नवस्थापित पुलिस सहायता केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पुलिस सहायता केंद्र का उद्देश्य यात्रियों, स्थानीय नागरिकों तथा शहर आने वाले पर्यटकों को त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सहायता उपलब्ध कराना है।

उद्घाटन के दौरान पुलिस आयुक्त ने सहायता केंद्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वाराणसी जंक्शन शहर का एक प्रमुख प्रवेश द्वार है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आते-जाते हैं। ऐसे में पुलिस सहायता केंद्र लोगों की सुरक्षा, मार्गदर्शन एवं आपातकालीन सहायता के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि सहायता केंद्र पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्याओं का संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ समाधान किया जाए। साथ ही यात्रियों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश भी दिए।

पुलिस सहायता केंद्र के संचालन से रेलवे स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा आमजन को तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं स्थानीय पुलिसकर्मी भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments