HomeNEWSपुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने विशेष आवश्यकता वाली छात्राओं से बंधवाई राखी

पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने विशेष आवश्यकता वाली छात्राओं से बंधवाई राखी

रक्षाबंधन पर पुष्पा खन्ना मेमोरियल सेंटर की छात्राओं ने पुलिस आयुक्त कार्यालय में मनाया पर्व

  • ज्योति सिंह

कानपुर नगर। रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर 27 अगस्त 2026 को पुलिस आयुक्त कानपुर नगर रघुबीर लाल ने पुलिस आयुक्त कार्यालय में Pushpa Khanna Memorial Centre, आजाद नगर, कानपुर नगर की विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए संचालित केंद्र की छात्राओं से राखी बंधवाई।

छात्राओं से किया आत्मीय संवाद

इस अवसर पर पुलिस आयुक्त ने छात्राओं से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल, सुखद एवं सफल भविष्य की कामना की।

रक्षाबंधन के इस आत्मीय आयोजन ने पुलिस और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के बीच स्नेह, सम्मान एवं अपनत्व का संदेश दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments