NEWS

पुलिस उपायुक्त दक्षिण ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

  • मनीष कुमार

कानपुर नगर। पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने आज अपने कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की। इस दौरान नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

डीसीपी ने स्पष्ट किया कि सभी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज किया जाए और समयबद्ध व प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत के निस्तारण में विलंब न हो और प्रत्येक शिकायतकर्ता को समाधान की जानकारी अवश्य दी जाए।

जनसुनवाई के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि आगंतुकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए, उन्हें उचित बैठने की व्यवस्था दी जाए और उनकी समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना जाए। साथ ही, स्थानीय स्तर पर बार-बार उत्पन्न होने वाली समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Back to top button