HomeNEWSबारावफात को लेकर रावतपुर थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित

बारावफात को लेकर रावतपुर थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित

  • संध्या सिंह

कानपुर नगर। आगामी पर्व बारावफात को लेकर पुलिस उपायुक्त पश्चिम दिनेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में थाना रावतपुर पर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजकों, क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों और सिविल डिफेंस के सदस्यों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान पुलिस उपायुक्त ने कहा कि त्यौहारों का सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से आयोजन प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने उपस्थित लोगों को शासन द्वारा जारी आदेशों व दिशा-निर्देशों से अवगत कराया और सभी से आपसी सौहार्द, भाईचारे तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

इस अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments