HomeNEWSपुलिस उपायुक्त दक्षिण ने की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए...

पुलिस उपायुक्त दक्षिण ने की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

जनसमस्याओं के समयबद्ध समाधान एवं शिकायतकर्ताओं से सम्मानजनक व्यवहार पर दिया विशेष जोर

  • हरिओम गुप्ता

कानपुर नगर। पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री दीपेन्द्र नाथ चौधरी द्वारा अपने कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन कर आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी शिकायतें एवं समस्याएं पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखीं।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस उपायुक्त ने प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का निष्पक्ष, प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को त्वरित न्याय एवं राहत मिल सके।

श्री चौधरी ने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायतकर्ता को उसकी शिकायत की प्रगति एवं निस्तारण की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए।

जनसुनवाई के दौरान पुलिसकर्मियों को यह भी निर्देशित किया गया कि कार्यालय में आने वाले प्रत्येक नागरिक के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए। शिकायतकर्ताओं के बैठने एवं आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा उनकी समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनने पर विशेष बल दिया गया।

पुलिस उपायुक्त दक्षिण ने स्थानीय स्तर पर बार-बार उत्पन्न होने वाली समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनविश्वास को मजबूत करने और बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने के लिए जनसुनवाई जैसे कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करते हुए पुलिस-जन संवाद को और अधिक प्रभावी बनाया जाए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments