HomeUttar Pradeshपुलिस उपायुक्त ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश

पुलिस उपायुक्त ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश

नेहा वर्मा

कानपुर नगर। कल्याणपुर में थाना समाधान दिवस के मौके पर पुलिस उपायुक्त पश्चिम राजेश कुमार सिंह ने थाना कल्यानपुर में फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने थाना प्रभारी और पुलिस कर्मियों को फरियादियों की समस्याओं का तत्काल निस्तारण करने के लिए कहा।

पुलिस उपायुक्त ने थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि वे प्रतिदिन प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों की तत्काल जाँच कराएं और विधिक कार्यवाही करें। उन्होंने थाना प्रभारी को आगंतुकों/पीड़ितों से सम्मान पूर्वक व्यवहार करने और उनके बैठने की उचित व्यवस्था करने के लिए भी कहा।

इसके अलावा, पुलिस उपायुक्त ने थाने में बीट पुलिस ऑफीसर (BPO) को अपने बीट क्षेत्र में सक्रिय होकर समस्याओं की जाँच करने और अन्य वैधानिक कार्यवाही को नियत समय में निस्तारण करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस साथ ही आगामी त्योहार और सावन मास पर सभी को अपनी ड्यूटी निष्ठा पूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु निर्देशित किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments