HomeNEWSपुलिस उपायुक्त पश्चिम द्वारा थाना कल्याणपुर में अर्दली रूम आयोजित

पुलिस उपायुक्त पश्चिम द्वारा थाना कल्याणपुर में अर्दली रूम आयोजित

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। दिनांक 02 फरवरी 2026 को पुलिस उपायुक्त पश्चिम, श्री एस. एम. कासिम आबिदी द्वारा थाना कल्याणपुर में अर्दली रूम आयोजित किया गया। इस दौरान थाना क्षेत्र की लंबित विवेचनाओं के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अर्दली रूम के दौरान पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने बिना कारण लंबित विवेचनाओं के तत्काल विधिक निस्तारण तथा विवेचना की गुणवत्ता में सुधार पर विशेष बल दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि विवेचना के दौरान भौतिक एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को अनिवार्य रूप से संकलित किया जाए।

इसके अलावा, अपराधियों के नियमित सत्यापन, सतत निगरानी और आवश्यकतानुसार निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। हिस्ट्रीशीटर एवं आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखते हुए समय-समय पर भौतिक सत्यापन किए जाने पर भी जोर दिया गया।

इस अवसर पर थाना कल्याणपुर स्थित मिशन शक्ति केंद्र एवं साइबर हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही, क्षेत्र के शराब ठेकों का निरीक्षण कर उनके नियमानुसार संचालन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

अंत में पुलिस उपायुक्त पश्चिम द्वारा पैदल गश्त कर आमजनमानस में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments