HomeNEWSपुलिस उपायुक्त पश्चिम ने थाना अरौल का किया निरीक्षण, उर्स मेले को...

पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने थाना अरौल का किया निरीक्षण, उर्स मेले को लेकर संभ्रांत नागरिकों के साथ की बैठक

कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी सौहार्द कायम रखने और उर्स मेले को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दिए निर्देश

  • अजय सिंह

कानपुर नगर। दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री एस.एम. कासिम आबिदी ने थाना अरौल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, अभिलेखों, पुलिस व्यवस्थाओं एवं साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पुलिस व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाए रखने पर जोर दिया।

निरीक्षण के उपरांत आगामी उर्स मेले के दृष्टिगत थाना अरौल की चौकी मकनपुर में क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चर्चा की गई।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने बैठक में उपस्थित लोगों से आपसी सौहार्द एवं सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की समस्या, संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था से संबंधित सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को अवगत कराने के निर्देश दिए गए।

बैठक में उर्स मेले के दौरान आवश्यक सतर्कता बरतने और पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया गया, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

पुलिस प्रशासन द्वारा उर्स मेले के दृष्टिगत की गई इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना, आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना तथा आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments