- अंकित बाजपेई
कानपुर नगर। पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री एस. एम. कासिम आबिदी ने मंगलवार, 10 फरवरी 2026 को थाना सचेण्डी का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया गया।
पुलिस उपायुक्त ने थाना परिसर की साफ-सफाई, बैरक व्यवस्था, चौकीदार ड्यूटी, पेयजल व्यवस्था, मालखाना, रोजनामचा एवं विभिन्न अभिलेखों के रख-रखाव की जांच की। साथ ही मिशन शक्ति केन्द्र सहित अन्य महत्वपूर्ण रजिस्टरों और दस्तावेजों का भी निरीक्षण किया गया।

इस दौरान विवेचकों एवं चौकी प्रभारियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए लंबित विवेचनाओं के शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने तथा आम जनता के साथ शालीन और संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
निरीक्षण के अंत में पुलिस उपायुक्त ने थाना स्टाफ को कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, सतर्क रहकर ड्यूटी करने और जनसुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।


