HomeNEWSपुलिस उपायुक्त यातायात द्वारा स्टोर रूम का निरीक्षण

पुलिस उपायुक्त यातायात द्वारा स्टोर रूम का निरीक्षण

  • अंकिता द्विवेदी

कानपुर नगर। आज दिनांक 14.11.2025 को पुलिस उपायुक्त यातायात, श्री रवीन्द्र कुमार द्वारा यातायात पुलिस लाइन स्थित स्टोर रूम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डी.जी. परिपत्र 42/25 में निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप स्टोर रूम में उपलब्ध यातायात प्रवर्तन उपकरणों और सड़क सुरक्षा संसाधनों की विस्तृत समीक्षा की गई।

इस निरीक्षण में यातायात निरीक्षक लाइन और स्टोर इंचार्ज भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान निम्नलिखित उपकरणों और संसाधनों की स्थिति, उपलब्धता और रख-रखाव की बारीकी से जांच की गई:

  • ब्रेथ एनालाइज़र
  • डेसीबल मीटर
  • फ्लोरोसेंट बेल्ट
  • कोन माउंटेड सोलर
  • सोलर डेलीनेटर
  • प्रोपेनाइल मैसेज प्लेट
  • पी.ए. सिस्टम
  • लाउड हेलर
  • बॉडी-वॉर्न कैमरा
  • रेड एवं ग्रीन बेकन
  • सर्च इमरजेंसी लाइट
  • बैरिकेडिंग
  • रिफ्लेक्टर
  • अन्य सड़क सुरक्षा सामग्री

निरीक्षण के उपरांत स्टोर रूम में उपलब्ध संसाधनों को क्रिटिकल कॉरिडोर टीम (CCT) के लिए उपलब्ध कराने हेतु यातायात निरीक्षक लाइन और स्टोर इंचार्ज को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।

यह कदम यातायात प्रबंधन में संसाधनों की तत्परता और सड़क सुरक्षा को प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments