HomeNEWSपुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में यक्ष ऐप समीक्षा...

पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में यक्ष ऐप समीक्षा गोष्ठी

ऐप के प्रभावी उपयोग, डेटा अपडेट और बीट पुलिसिंग मजबूत करने पर दिए निर्देश

  • ऋषभ कुमार

कानपुर नगर। दिनांक 19 मई 2026 को पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सेन्ट्रल जोन कार्यालय, स्वरूपनगर में यक्ष ऐप के प्रभावी उपयोग को लेकर एक समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई।

गोष्ठी में अपर पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल डॉ. अर्चना सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त कर्नलगंज, सहायक पुलिस आयुक्त अनवरगंज एवं जोन के समस्त थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

बैठक में यक्ष ऐप के सुव्यवस्थित उपयोग, समयबद्ध एवं शुद्ध डेटा एंट्री तथा नियमित अपडेट को लेकर विस्तृत निर्देश दिए गए। पुलिस उपायुक्त ने कहा कि ऐप में दर्ज सूचनाओं का लगातार विश्लेषण किया जाए, जिससे अपराध नियंत्रण एवं बीट पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

साथ ही जनसंपर्क व्यवस्था को मजबूत करने और तकनीक आधारित पुलिसिंग को प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments