HomeNEWSपुलिस ऑफिस में मनाया गया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

पुलिस ऑफिस में मनाया गया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

पुलिसकर्मियों ने मौन धारण कर विभाजन में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि

  • ज्योति सिंह

कानपुर नगर। दिनांक 14 अगस्त 2026 को पुलिस ऑफिस प्रांगण में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल की उपस्थिति में विभाजन की त्रासदी में पीड़ित हुए तथा जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मौन धारण कर विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के माध्यम से विभाजन की पीड़ा को स्मरण करते हुए सामाजिक एकता, भाईचारे और राष्ट्र की अखंडता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में जेसीपी मुख्यालय संकल्प शर्मा, डीसीपी मुख्यालय दिनेश कुमार त्रिपाठी एवं एडिशनल डीसीपी स्नेहा तिवारी सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विभाजन के दौरान प्रभावित परिवारों और पीड़ितों को स्मरण करते हुए देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments