HomeNEWSपुलिस परिवारिकजनों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और दवा वितरण कार्यक्रम आयोजित

पुलिस परिवारिकजनों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और दवा वितरण कार्यक्रम आयोजित

  • प्रियंका द्विवदी

कानपुर नगर। दिनांक 22 दिसंबर 2025 को पुलिस आयुक्त कानपुर नगर रघुबीर लाल के निर्देशन में पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों के पारिवारिकजनों हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और दवा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम वामा सारथी (पुलिस वेलफेयर समिति) के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान कुल 274 पुलिस परिवारिकजनों का निःशुल्क हेल्थ चेकअप किया गया। चिकित्सकीय परामर्श के उपरांत उन्हें आवश्यक निःशुल्क दवाएं प्रदान की गईं। विशेष ध्यान महिलाओं के स्वास्थ्य पर दिया गया, जिनमें हाई ब्लड प्रेशर, एनीमिया, कैल्शियम और आयरन की कमी, शुगर, ड्राई आई, हाथ-पैरों में झनझनाहट, खांसी और एलर्जी जैसी समस्याओं का निरीक्षण किया गया।

सभी लाभार्थियों को उनकी स्वास्थ्य समस्याओं के अनुसार उपचार और निःशुल्क दवाएं प्रदान की गईं। इस अवसर पर लगभग ₹3 लाख मूल्य की दवाओं का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में अपर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय डॉ. अर्चना सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल अर्चना सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त छावनी आकांक्षा पाण्डेय, उपाध्यक्ष वामा सारथी श्वेता गुप्ता और अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments