HomeNEWSपुलिस पेंशनर्स कल्याण संस्था की त्रैमासिक बैठक आयोजित

पुलिस पेंशनर्स कल्याण संस्था की त्रैमासिक बैठक आयोजित

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। दिनांक 17 दिसंबर 2025 को पुलिस आयुक्त कानपुर नगर रघुवीर लाल की अध्यक्षता में पुलिस पेंशनर्स कल्याण संस्था, कानपुर नगर की त्रैमासिक बैठक पुलिस आयुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई।

बैठक में संयुक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय/अपराध) विनोद कुमार सिंह, नोडल अधिकारी अपर पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) अर्जुन सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस पेंशनर्स संस्थान के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक सुलखान सिंह (आईपीएस सेवानिवृत्त) मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

बैठक के दौरान पुलिस पेंशनर्स की समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण, स्वास्थ्य एवं यात्रा भत्तों के शीघ्र भुगतान तथा सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के लिए सरकारी एवं निजी संस्थानों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाने सहित अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments