HomeNEWSपुलिस महानिदेशक यूपीएसएसएफ आलोक सिंह ने 05वीं वाहिनी सहारनपुर के जवानों के...

पुलिस महानिदेशक यूपीएसएसएफ आलोक सिंह ने 05वीं वाहिनी सहारनपुर के जवानों के साथ किया सैनिक सम्मेलन

जवानों से संवाद कर सुनी समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश; वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित

  • आशा चौधरी

सहारनपुर। दिनांक 29.05.2026 को उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (यूपीएसएसएफ) के पुलिस महानिदेशक श्री आलोक सिंह द्वारा 05वीं वाहिनी यूपीएसएसएफ सहारनपुर में जवानों का सैनिक सम्मेलन आयोजित कर उनसे सीधा संवाद किया गया।

सम्मेलन के दौरान पुलिस महानिदेशक ने जवानों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि बल की कार्यकुशलता एवं मनोबल को बनाए रखने के लिए जवानों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान अत्यंत आवश्यक है।

आलोक सिंह ने जवानों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं उच्च कोटि की कार्यक्षमता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बल की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यूपीएसएसएफ प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में अहम योगदान दे रहा है।

इस अवसर पर डीआईजी मेरठ सेक्टर, सेनानायक 05वीं वाहिनी यूपीएसएसएफ, सेनानायक 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments