HomeNEWSपुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

एडीजी कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने शहीदों को किया नमन, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान को किया याद

  • ज्योति सिंह

कानपुर नगर। पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर 21 अक्टूबर को अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर अनुपम कुलश्रेष्ठ ने कर्तव्यपालन के दौरान अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश और समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को नमन किया।

कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल, कानपुर अनुभाग पीएसी के पुलिस उपमहानिरीक्षक अतुल शर्मा, कानपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक यमुना प्रसाद, अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. विपिन टाडा तथा अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध संकल्प शर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वीर पुलिसकर्मियों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद किया गया। अधिकारियों ने शहीद पुलिसकर्मियों के बलिदान को पुलिस बल के प्रत्येक सदस्य के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि देश और समाज की सुरक्षा के लिए उनका त्याग सदैव स्मरणीय रहेगा।

पुलिस स्मृति दिवस उन वीर जवानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है, जिन्होंने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। शहीदों का साहस, समर्पण और कर्तव्यपरायणता आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा। अमर शहीद पुलिसकर्मियों को विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत-शत नमन।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments