HomeNEWSप्राथमिक विद्यालय मरुवा में बच्चों को वितरित की गई स्पोर्ट किट

प्राथमिक विद्यालय मरुवा में बच्चों को वितरित की गई स्पोर्ट किट

खेलों में नियमित सहभागिता के लिए किया प्रेरित, विद्यालय की व्यवस्थाओं की भी सराहना

  • आशीष तिवारी

कानपुर देहात। प्राथमिक विद्यालय मरुवा में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा छात्र-छात्राओं को स्पोर्ट किट वितरित की गई। स्पोर्ट किट पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली और विद्यालय में उत्साह का माहौल रहा।

इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बच्चों को नियमित रूप से खेलकूद गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय की व्यवस्थाओं और शैक्षिक वातावरण का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में बेहतर व्यवस्थाओं के लिए प्रधानाध्यापक एवं समस्त स्टाफ के कार्यों की सराहना की और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इसी तरह सकारात्मक वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया।

स्पोर्ट किट मिलने के बाद बच्चों ने उत्साह के साथ खेल गतिविधियों में भाग लेने की इच्छा व्यक्त की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments