HomeNEWSप्राथमिक विद्यालय ललकीपुरवा में श्रद्धा के साथ मनाई गई लौह पुरुष सरदार...

प्राथमिक विद्यालय ललकीपुरवा में श्रद्धा के साथ मनाई गई लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती

राष्ट्रीय एकता दिवस पर विद्यार्थियों ने किया पुष्पांजलि अर्पित, सरदार पटेल के जीवन संघर्ष, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण से ली प्रेरणा

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी एवं देश की एकता और अखंडता के शिल्पकार लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय ललकीपुरवा, विकासखंड घाटमपुर, कानपुर नगर में कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा एवं सम्मान के साथ किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों को उनके प्रेरणादायक जीवन, अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प, दूरदर्शिता और राष्ट्र के प्रति उनके अतुलनीय समर्पण के बारे में जानकारी दी गई।

विद्यार्थियों को बताया गया कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और आजादी के बाद देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को मजबूत आधार प्रदान किया। उनके ऐतिहासिक योगदान के कारण ही उन्हें लौह पुरुष के नाम से जाना जाता है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि एकता में ही शक्ति निहित है और संगठित समाज ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण करता है। हम सभी को जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र की सीमाओं से ऊपर उठकर आपसी भाईचारे, सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने के लिए प्रयास करना चाहिए।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को सरदार पटेल के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया गया।

अंत में सभी ने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने का संकल्प लिया।

अनेकता में एकता ही भारत की पहचान है और यही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments