HomeNEWSप्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में अव्यवस्था: डॉक्टर और फार्मासिस्ट गायब, CMO ने वेतन...

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में अव्यवस्था: डॉक्टर और फार्मासिस्ट गायब, CMO ने वेतन रोकने का आदेश दिया

  • मनीष कुमार

कानपुर नगर। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति रविवार को उस समय उजागर हो गई जब सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी ने अचानक निरीक्षण किया। कई केंद्रों पर डॉक्टर, फार्मासिस्ट और वार्ड बॉय अनुपस्थित मिले, जबकि स्वच्छता व्यवस्था भी बेहद खराब पाई गई।

उत्तरीपुरा PHC में मिला खाली स्टाफ रूम

दोपहर करीब एक बजे जब सीएमओ उत्तरीपुरा, बिल्हौर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, तो

  • प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रीति सचान,
  • चीफ फार्मासिस्ट अशोक श्रीवास्तव,
  • वार्ड बॉय रामानुज

तीनों ही अनुपस्थित मिले। अस्पताल परिसर में झाड़ियाँ और गंदगी देखकर सीएमओ ने नाराजगी जताई।

अन्य केंद्रों में भी साफ-सफाई लचर

इससे पहले सीएमओ ने पीएचसी बीरामऊ और शिवराजपुर का निरीक्षण किया। यहां पर चिकित्सक और स्टाफ तो मौजूद थे, लेकिन परिसर में साफ-सफाई का स्तर असंतोषजनक पाया गया।

कार्रवाई के निर्देश

CMO डॉ. नेमी ने आदेश दिया कि

  • ड्यूटी से अनुपस्थित स्टाफ का वेतन अग्रिम आदेश तक रोका जाए
  • सफाई व्यवस्था तत्काल सुधारी जाए
  • सीएचसी बिल्हौर और शिवराजपुर के चिकित्सा अधीक्षकों को तीन दिन के भीतर बिंदुवार रिपोर्ट देने के निर्देश जारी किए गए हैं
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments