HomeNEWS‘प्रोजेक्ट नई किरण’ के तहत 6 परिवारों में सुलह, पति-पत्नी साथ रहने...

‘प्रोजेक्ट नई किरण’ के तहत 6 परिवारों में सुलह, पति-पत्नी साथ रहने को हुए राजी

  • विवेक कुमार

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा चलाए जा रहे अभियान ‘प्रोजेक्ट नई किरण’ के अंतर्गत छह परिवारों में आपसी सुलह-समझौता कराया गया। परामर्श और संवाद के बाद पति-पत्नी आपसी मतभेद भुलाकर खुशी-खुशी साथ रहने के लिए राजी हो गए।

पुलिस विभाग की इस पहल का उद्देश्य पारिवारिक विवादों को बातचीत और समझाइश के माध्यम से सुलझाकर बिखरते परिवारों को फिर से जोड़ना है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रोजेक्ट नई किरण के तहत दंपतियों की काउंसलिंग कर उन्हें आपसी समझ और सहमति से विवाद सुलझाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिससे परिवारों में सौहार्द और स्थिरता बनी रहे।

इस पहल के माध्यम से पुलिस विभाग लगातार प्रयास कर रहा है कि टूटते परिवारों को फिर से एक सूत्र में बांधकर समाज में सकारात्मक संदेश दिया जा सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments