HomeNEWS‘प्रोजेक्ट पुनर्निर्माण’ के तहत 650 कपड़े के झोले वितरित, प्लास्टिक मुक्त कानपुर...

‘प्रोजेक्ट पुनर्निर्माण’ के तहत 650 कपड़े के झोले वितरित, प्लास्टिक मुक्त कानपुर का दिया संदेश

फिक्की फ्लो कानपुर चैप्टर और कानपुर प्लॉगर्स फाउंडेशन ने फूलबाग मंडी में चलाया जागरूकता अभियान

  • हरिओम गुप्ता

कानपुर नगर। पर्यावरण संरक्षण और सिंगल यूज़ प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करने के उद्देश्य से फिक्की फ्लो कानपुर चैप्टर ने चेयरपर्सन अंकिता गर्ग के नेतृत्व में कानपुर प्लॉगर्स फाउंडेशन के सहयोग से ‘प्रोजेक्ट पुनर्निर्माण’ के अंतर्गत फूलबाग स्थित सब्जी एवं फल मंडी में विशेष झोला वितरण एवं जनजागरूकता अभियान चलाया।

अभियान के दौरान 650 अपसाइकिल्ड कपड़ों से तैयार पर्यावरण-अनुकूल झोलों का वितरण सब्जी एवं फल विक्रेताओं के साथ-साथ ग्राहकों को भी किया गया। इस अवसर पर लोगों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग बंद कर पुनः उपयोग योग्य कपड़े के झोलों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

अभियान के दौरान आयोजकों ने बताया कि प्लास्टिक प्रदूषण पर्यावरण के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह खरीदारी के समय कपड़े का झोला साथ रखे और प्लास्टिक के उपयोग से बचते हुए स्वच्छ एवं हरित शहर के निर्माण में सहयोग करे।

कार्यक्रम में अंकिता गर्ग, शिखा वैद, डॉ. संजीवनी शर्मा (कानपुर प्लॉगर्स फाउंडेशन), अनूप द्विवेदी, सचिन सहित संस्था के कई सदस्य एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे। सभी ने नागरिकों से प्लास्टिक मुक्त कानपुर के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments