HomeNEWSफतेहपुर के कुसुम्भी में 2000 LPH वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण, ग्रामीणों...

फतेहपुर के कुसुम्भी में 2000 LPH वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण, ग्रामीणों को मिलेगा शुद्ध पेयजल

विधानसभाध्यक्ष सतीश महाना रहे मुख्य अतिथि, ‘सस्टेनेबल कम्युनिटी ड्रिंकिंग वॉटर प्रोजेक्ट’ की सराहना

  • निखिल गुप्ता

फतेहपुर। जनपद फतेहपुर के कुसुम्भी में लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल फाउंडेशन एवं स्थानीय ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को सुरक्षित एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘सस्टेनेबल कम्युनिटी ड्रिंकिंग वॉटर प्रोजेक्ट’ के अंतर्गत नवनिर्मित 2000 एलपीएच (LPH) क्षमता वाले वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट एवं पब्लिक वॉटर एटीएम का विधिवत उद्घाटन किया।

विधानसभाध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में जन-भागीदारी के माध्यम से बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति की यह पहल अत्यंत सराहनीय एवं दीर्घकालिक उपयोगी है, जो क्षेत्रीय विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस अवसर पर इस जन-कल्याणकारी एवं उपयोगी प्रयास के लिए फाउंडेशन, ग्राम पंचायत एवं समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments