HomeNEWSफतेहपुर में प्रतिमाओं का अनावरण, मंत्री राकेश सचान ने किया श्रद्धांजलि अर्पित

फतेहपुर में प्रतिमाओं का अनावरण, मंत्री राकेश सचान ने किया श्रद्धांजलि अर्पित

  • निखिल चंद्र गुप्ता

फतेहपुर। जनपद के मलवां क्षेत्र स्थित हनुमान मंदिर परिसर, एस.आर. ऑर्गेनिक फार्म हाउस में स्व. चंडिका प्रसाद (गुनन्नी बाबा) एवं स्व. संतराम विश्वकर्मा की प्रतिमाओं का अनावरण कार्यक्रम श्रद्धा और सम्मान के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने सहभागिता करते हुए दोनों विभूतियों को नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री राकेश सचान ने हनुमान जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज के प्रति महान व्यक्तित्वों के योगदान को याद करने और उनसे प्रेरणा लेने का अवसर प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर खागा विधायक कृष्णा पासवान, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद विश्वकर्मा एवं पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा फतेहपुर आशीष मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्व. चंडिका प्रसाद (गुनन्नी बाबा) और स्व. संतराम विश्वकर्मा के सामाजिक योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। आयोजन ने समाज में एकता, श्रद्धा और प्रेरणा का संदेश दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments