HomeNEWSफर्जी शादी कर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दुल्हन समेत 8...

फर्जी शादी कर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दुल्हन समेत 8 आरोपी गिरफ्तार

नशीला पदार्थ खिलाकर जेवर और नकदी लेकर फरार होने वाले अंतरजनपदीय गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

  • नरेश कुमार

ललितपुर। पुलिस अधीक्षक एम. मुस्ताक के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बार पुलिस एवं स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में फर्जी शादी कर धोखाधड़ी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का खुलासा किया गया है।

पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर आपराधिक षड्यंत्र के तहत शादी कराने, फिर परिवारजनों को नशीला पदार्थ खिलाकर जेवरात एवं नकदी चोरी कर फरार होने वाली दुल्हन सहित गिरोह के 8 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 6730 रुपये नकद, एक करधनी, दो जोड़ी बिछिया, एक जोड़ी पायल, एक सफेद धातु का टिक्का, लाल मणियों सहित मंगलसूत्र, एक बड़ा लॉकेट, चार छोटे लॉकेट, आठ मूंगे पीली धातु के तथा सात मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बरामद मोबाइलों में पांच स्मार्टफोन और दो कीपैड फोन शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार बरामद सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये आंकी गई है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments