प्रदेशभर में सपा कार्यालयों पर आयोजित हुए कार्यक्रम, नेताओं ने फूलन देवी के जीवन और सामाजिक न्याय के संघर्ष को किया याद
- अखिलेश कुमार अग्रहरि
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सामाजिक न्याय की प्रतीक एवं पूर्व सपा सांसद स्व. फूलन देवी की जयंती पर उन्हें सादर नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
फूलन देवी की जयंती के अवसर पर पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी के जिला एवं महानगर कार्यालयों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी लखनऊ महानगर कार्यालय में वीरांगना एवं पूर्व सांसद फूलन देवी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में सपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी लखनऊ महानगर अध्यक्ष फाखिर सिद्दीकी ने की। इस अवसर पर प्रो. रमेश दीक्षित, पूर्व मेयर प्रत्याशी वंदना मिश्रा, वरिष्ठ नेता अतहर हुसैन, पूर्वी विधानसभा महासचिव राम सजीवन तथा महानगर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने फूलन देवी के जीवन, संघर्ष और सामाजिक न्याय के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
वक्ताओं ने कहा कि फूलन देवी का जीवन संघर्ष, सामाजिक असमानता और वंचित वर्गों की आवाज से जुड़ा रहा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय, समानता और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष करती रही है और फूलन देवी का जीवन इसी संघर्ष की एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में याद किया जाता है।
कार्यक्रम में प्रदेश सचिव अनीस अहमद लारी, वरिष्ठ सपा नेता उपेंद्र कुमार सिंह, महानगर कोषाध्यक्ष राजवीर सिंह, महानगर उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ‘राजा’, प्रशांत यादव, राकेश कुमार रावत, तारा चंद्र यादव, मनीष यादव, सतीश कुमार रावत, सत्येंद्र लोधी राना, गजेंद्र मिश्रा, महानगर सचिव सत्येंद्र सोनकर, फैज सिद्दीकी, मो. रेहान, ऋतिक कुमार वाल्मीकि, अरुण यादव, राजेंद्र तिवारी, ललित कश्यप, सागर वाल्मीकि, सै. कमरूल हसन, विधानसभा अध्यक्ष हरिश्चंद्र लोधी, मो. अहमद, पूर्व पार्षद तहसीन बानो, पूर्व पार्षद प्रत्याशी नदीम खान, रविकुमार सूर्या, इं. अरविंद यादव, लाल सुधाकर यादव, अलाउद्दीन अंसारी, विशाल वाल्मीकि, अभिषेक भट्ट, अनूप यादव, लाल बहादुर यादव, ऐश्वर्या, लक्ष्मी कश्यप, मनीषा शाह, दारा सिंह यादव, रमेश यादव, अमित कनौजिया सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


