HomeNEWSफोन लौटे—भरोसा भी लौटा, GRP लखनऊ ने 301 मोबाइल बरामद कर स्वामियों...

फोन लौटे—भरोसा भी लौटा, GRP लखनऊ ने 301 मोबाइल बरामद कर स्वामियों को सौंपे

खोए हुए मोबाइल की बरामदगी कर GRP ने उनके वास्तविक मालिकों को लौटाया, लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की

  • शालिनी शर्मा

लखनऊ। यात्रियों के खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत SP GRP लखनऊ के निर्देशन में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। GRP ने कार्रवाई करते हुए 301 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए और उन्हें उनके स्वामियों को सुपुर्द कर दिया।

मोबाइल फोन वापस मिलने के बाद उनके मालिकों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। यात्रियों ने GRP लखनऊ की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

GRP के अनुसार, खोए हुए मोबाइल फोन को तकनीकी माध्यमों और लगातार किए गए प्रयासों के जरिए ट्रेस कर बरामद किया गया। बरामद मोबाइलों को आवश्यक सत्यापन के बाद उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपा गया।

पुलिस का कहना है कि गुम हुई वस्तुओं को सही हाथों तक पहुंचाना महज औपचारिकता नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और पुलिस के प्रति विश्वास को मजबूत करने का निरंतर प्रयास है।

GRP लखनऊ की इस कार्रवाई से मोबाइल गुम होने के बाद परेशान यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। पुलिस द्वारा आगे भी यात्रियों की सुरक्षा एवं उनकी संपत्ति की सुरक्षा को लेकर अभियान जारी रखने की बात कही गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments