HomeNEWSबगाही ईदगाह में रोजा इफ्तार का आयोजन, जूही सिंह ने दिया भाईचारे...

बगाही ईदगाह में रोजा इफ्तार का आयोजन, जूही सिंह ने दिया भाईचारे और एकता का संदेश

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय छात्र सभा के अध्यक्ष डॉ. इमरान की ओर से कानपुर के बगाही ईदगाह में रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रमजान के पवित्र महीने में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोजेदारों और स्थानीय लोगों ने शिरकत की।

कार्यक्रम में समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष जूही सिंह विशेष रूप से मौजूद रहीं। उन्होंने रोजेदारों को रमजान की मुबारकबाद देते हुए कहा कि रमजान का महीना भाईचारे, आपसी प्रेम और सामाजिक सौहार्द का संदेश देता है। उन्होंने सभी से समाज में एकता और अमन बनाए रखने की अपील की।

इफ्तार कार्यक्रम के दौरान रोजेदारों ने एक साथ रोजा खोलकर आपसी सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री बादशाह सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री दद्दू प्रसाद, समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष जूही सिंह सहित समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकारी, छात्र सभा से जुड़े कार्यकर्ता और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments