HomeNEWSबड़ी धूमधाम से मनाया गया चौथे गुरु का प्रकाश पर्व

बड़ी धूमधाम से मनाया गया चौथे गुरु का प्रकाश पर्व

आशुतोष त्रिपाठी

फतेहपुर। आज दिनांक 30-10-2023 को सिखों के चौथे गुरु गुरु रामदास जी का 488वा प्रकाश पर्व बडी धूमधाम से गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा फतेहपुर में मनाया गया जिसकी तैयारी तीन दिन पहले से शुरू कर दी गयी थी प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा फतेहपुर में सुबह सुखमनी साहिब का पाठ,सबद- कीर्तन ,अरदास उपरांत सामूहिक लंगर का आयोजन हुआ ,गुरुद्वारा में प्रकाश पर्व प्रधान पपिन्दर सिंह जी की अगुवाई में समपन्न हुआ।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जसवीर सिंह, वरिंदर सिंह , गुरमीत सिंह, सतपाल सिंह, परमजीत सिंह, परविंदर सिंह, गोबिंद सिंह व महिलाओं में हरविंदर कौर, परमीत कौर, मंजीत कौर, खुशी, सतनाम कौर, जसबीर कौर,जसप्रीत कौर, ईशर कौर, नीना उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments