- अखिलेश अग्रहरि
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से रविवार को उन युवाओं ने मुलाकात की, जो बदायूं से बहराइच होते हुए साइकिल यात्रा कर लखनऊ पहुंचे थे।
अखिलेश यादव ने सभी साइकिल यात्रियों का आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने युवाओं के उत्साह और समर्पण की सराहना भी की।
साइकिल यात्रा में शामिल मोहन यादव, सोनू यादव और परमेश्वर यादव ने बताया कि उन्होंने पीडीए को एकजुट करने और समाजवादी पार्टी की नीतियों के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से यह यात्रा निकाली। उनका कहना था कि इस अभियान का मुख्य लक्ष्य वर्ष 2027 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना है।


