HomeNEWSबरेली में IMA का महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम, 9 महिलाओं को मिला ‘शक्ति...

बरेली में IMA का महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम, 9 महिलाओं को मिला ‘शक्ति सम्मान’

समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 9 महिलाओं को किया गया सम्मानित, कार्यक्रम में करीब 250 महिलाओं ने की सहभागिता

  • अमित कुमार

बरेली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के हॉल-3 में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने और उल्लेखनीय योगदान देने वाली 9 महिलाओं को ‘शक्ति सम्मान’ से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर करीब 250 महिलाओं की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल रहीं। वहीं, डॉ. मीनाक्षी गंगवार और राखी गंगवार विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की उपलब्धियों और समाज के विकास में उनकी भूमिका को महत्व दिया गया।

कार्यक्रम के आयोजन में आईएमए अध्यक्ष डॉ. डी.पी. गंगवार और आईएमए वुमेन वेलफेयर कमेटी की चेयरपर्सन डॉ. गायत्री गंगवार की प्रमुख भूमिका रही। इसके अलावा डॉ. मृदुला शर्मा, डॉ. शालिनी माहेश्वरी, डॉ. रविश अग्रवाल, डॉ. राजवीर गंगवार, डॉ. मोहित अग्रवाल और डॉ. अंशु अग्रवाल ने भी कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के उत्कृष्ट कार्यों को पहचान दिलाना, उनकी उपलब्धियों को सम्मानित करना और समाज में महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस तरह के आयोजनों के माध्यम से महिलाओं के योगदान को प्रोत्साहित करने और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करने का प्रयास किया गया।

अंत में आयोजकों ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments