
हस्तशिल्प कार्यों का किया अवलोकन, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए किया प्रेरित
- अमित कुमार
बहराइच। प्रवास के दौरान उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष व भाजपा नेता अपर्णा बिष्ट यादव ने महिला बंदी गृह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद बच्चों को उपहार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
निरीक्षण के दौरान अपर्णा बिष्ट यादव ने बंदी गृह में संचालित हस्तशिल्प कला कार्यों का भी अवलोकन किया और महिलाओं की सराहना करते हुए उन्हें आत्मनिर्भरता और सृजनात्मक कार्यों में लगातार आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।
इसके साथ ही उन्होंने महिला बंदी गृह परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और सभी से प्रकृति के प्रति संवेदनशील रहने की अपील की।


