HomeNEWSबहुत जल्द संपूर्ण विश्व सनातन मय होगा : अंतर्राष्ट्रीय कथा व्यास पं०...

बहुत जल्द संपूर्ण विश्व सनातन मय होगा : अंतर्राष्ट्रीय कथा व्यास पं० शिवाकांत महाराज

नरेश कुमार

झांसी। साप्ताहिक श्रीमद् भागवत महापुराण की कथा एवं सनातन महोत्सव के छठे दिन अंतर्राष्ट्रीय कथा व्यास आचार्य पं० शिवा कान्त जी महाराज ने महारास का वर्णन करते हुए भगवान श्री कृष्ण के वृंदावन में यमुना तट पर महारास कराए जाने का वर्णन किया रास्ते में आए कामदेव ने परीक्षा लेने की बात कही और शर्त रख दी कि अगर वह सफल हो गए तो मैं आपका पुत्र बनकर आऊंगा और अगर मैं सफल हो गया तो आप मेरे पुत्र बनाकर आओगे कामदेव पराजित हुआ। यही कामदेव भगवान का प्रद्युमन नाम का पुत्र बनकर आया व्यास जी ने कंस वध की कथा सुनाते हुए कहा कि मथुरा का राजा कंस सनातन धर्म को नुकसान पहुंचाने के लिए ब्राह्मण संतों पर अत्याचार एवं वेद पुराण शास्त्रों को जलाने का काम किया भगवान श्री कृष्णा इसीलिए अवतरित हुवे और आताताई का विनाश किया अंतरराष्ट्रीय साजिश हो रही है ब्राह्मण गए संत और वेद पुराणों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है वह समय दूर नहीं जब भगवान किसी न किसी रूप में अवतरित होकर सनातन धर्म की रक्षा करने के लिए इस धरती पर आएंगे ।

पं० शिवा कान्त ने श्री कृष्ण के विवाह का वर्णन करते हुए कहा विवाह उत्सव की बधाई पर मौजूद श्रद्धालु झूम कर नाचते हुए दिखाई दिए। उन्होंने श्रीमद् भागवत महापुराण की कथा एवं सनातन सत्संग महोत्सव के दौरान बताया कि जिसमें मनुष्य के मन में भी जो नकारात्मक सोच होती है वह दूर हो जाती हैं। मनुष्य के जीवन में बहुत से परिवर्तित हो सकता है। इसलिए भगवान की कथा अवश्य सुनना और करवाना चाहिए। प्रत्येक मनुष्य को अंतर्राष्ट्रीय कथा व्यास

पं० शिवा कान्त महाराज ने भगवान श्री कृष्ण के विवाह उत्सव की कथा सुनाते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने 16108 विवाह किए थे। यह सब वेद के रचाए थे आज की कथा में दिल्ली एवं छतरपुर मध्य प्रदेश आदि जगहों से श्रोता एकत्रित हुए बड़ी संख्या में श्रोता एकत्रित होकर कथा का रसपान कर रहे हैं। कार्यक्रम आयोजक एवं प्रधान यजमान पूजा पत्नी नितेंद्र रघुवीर राय फौजी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments