HomeNEWSबार एसोसिएशन गोंडा की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, वरिष्ठ न्यायाधीशों की...

बार एसोसिएशन गोंडा की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, वरिष्ठ न्यायाधीशों की मौजूदगी में हुआ भव्य समारोह

विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत सिंह अटल ने किया संबोधित, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं

  • प्रतीक कुमार

गोंडा। बार एसोसिएशन गोंडा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में न्यायमूर्ति प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, न्यायमूर्ति इंद्रजीत शुक्ला, न्यायमूर्ति दिवेश चंद्र सामंत, अपर जिला जज एस.पी. सिंह तथा प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय ललितपुर नंद प्रताप ओझा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता, बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश संयोजक प्रशांत सिंह अटल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने बड़ी संख्या में उपस्थित अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए न्यायपालिका और अधिवक्ता समाज की भूमिका पर प्रकाश डाला तथा नई कार्यकारिणी से बार के हितों और अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष रविचंद्र त्रिपाठी, महामंत्री सुनील कुमार पांडेय एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। वक्ताओं ने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी बार एसोसिएशन की गरिमा को और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

समारोह के अंत में आयोजन को सफल बनाने के लिए बार एसोसिएशन गोंडा के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments