HomeNEWSबिठूर नगर पंचायत अध्यक्ष उपचुनाव को लेकर पुलिस ने परखी मतदान केंद्रों...

बिठूर नगर पंचायत अध्यक्ष उपचुनाव को लेकर पुलिस ने परखी मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था

पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी ने मतदान केंद्रों और बूथों का किया निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। बिठूर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी ने क्षेत्र में बनाए गए विभिन्न मतदान केंद्रों एवं बूथों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने मतदान केंद्रों की सुरक्षा, पुलिस बल की तैनाती तथा अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जानकारी ली।

पुलिस उपायुक्त ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की प्रभावी तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। साथ ही संवेदनशील परिस्थितियों में तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों एवं निर्धारित प्रोटोकॉल का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि मतदान प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराई जाए।

पुलिस प्रशासन की ओर से उपचुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और मतदाताओं को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments