HomeNEWSबिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले...

बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले में किया प्रतिभाग

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों को मिली योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी

  • प्रियंका द्विवेदी

कानपुर नगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकासखंड कल्याणपुर में जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने सहभागिता कर क्षेत्रवासियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर आयोजित शिविर में नागरिकों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही स्वास्थ्य मेले के माध्यम से लोगों को चिकित्सा परामर्श, स्वास्थ्य परीक्षण एवं अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया।

विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की भावना के साथ सरकार कार्य कर रही है। सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और ऐसे जन कल्याण शिविर इस उद्देश्य की पूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाएं आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध हो रही हैं। शिविर के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने तथा स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग की टीम तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों ने भाग लिया और जनकल्याणकारी योजनाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments