HomeNEWSबीएस साइबर सिक्योरिटी कोर्स में प्रवेश के लिए कल अंतिम मौका

बीएस साइबर सिक्योरिटी कोर्स में प्रवेश के लिए कल अंतिम मौका

आईआईटी में पहली बार शुरू हो रहा चार वर्षीय कोर्स, 22 जून आवेदन की अंतिम तिथि

  • हरिओम गुप्ता

कानपुर नगर। आईआईटी में शुरू होने जा रहे चार वर्षीय बैचलर ऑफ साइबर सिक्योरिटी (बीएस साइबर सिक्योरिटी) कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 जून, सोमवार निर्धारित की गई है। इस पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी अंतिम तिथि तक अपना आवेदन कर सकते हैं।

आईआईटी द्वारा जुलाई 2026 सत्र से पहली बार बैचलर ऑफ साइबर सिक्योरिटी का नया पाठ्यक्रम शुरू किया जा रहा है। यह चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में विशेषज्ञता प्रदान करेगा और छात्रों को आधुनिक तकनीकी चुनौतियों के लिए तैयार करेगा।

संस्थान की ओर से बताया गया है कि इस नए पाठ्यक्रम में कुल 60 सीटें निर्धारित की गई हैं। प्रवेश प्रक्रिया पहले से जारी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 जून, सोमवार है।

प्रवेश के लिए वर्ष 2001 या उसके बाद जन्मे अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।

संस्थान ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि से पूर्व अपना आवेदन पूरा कर लें, ताकि उन्हें प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिल सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments