HomeNEWSबीजेपी कानपुर उत्तर जिले में राजमाता सिंधिया जी की जयंती पर उनके...

बीजेपी कानपुर उत्तर जिले में राजमाता सिंधिया जी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित

दिव्या पाण्डेय

कानपुर नगर। आज कानपुर उत्तर जिले में राजमाता सिंधिया जी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी। राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी का पूरा जीवन राष्ट्र एवं संगठन को समर्पित रहा। आपातकाल के समय उन्होंने अनेकों प्रताड़नाएं सही और लोकतंत्र को पुनर्स्थापित करने के लिए संघर्ष किया।‬‪ संगठन और विचारधारा के लिए उनका योगदान वन्दनीय है।‬ गोविन्द नगर विधान सभा के रामलला मंडल के विभिन्न बूथों में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत बूथ यात्रा में भाग लिया वरिष्ठ बहनों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम जिला अध्य्क्ष सरोज सिंह के नेतृत्व में जिसमे मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्य्क्ष महिला मोर्चा रीता शास्त्री रही। कार्यक्रम सयोंजक अनीता चतुर्वेदी मंडल अध्य्क्ष शीलू त्रिपाठी, प्रदेश कार्य समिति माया यादव, मधु, गीता, संगीता, शांति एवं सभी बहनो की गरिमामयी उपस्थितिय रही।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments