HomeNEWSबैसाखी व खालसा साजना दिवस पर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने गुरुद्वारे...

बैसाखी व खालसा साजना दिवस पर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने गुरुद्वारे में टेका माथा

सरसैया घाट स्थित गुरुद्वारा संकर हरण दुख निवारण में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल

  • प्रियंका द्विवेदी

कानपुर नगर। बैसाखी एवं खालसा साजना दिवस के पावन अवसर पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह सरसैया घाट स्थित गुरुद्वारा संकर हरण दुख निवारण में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारे में माथा टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं के साथ जिलाधिकारी ने पर्व की शुभकामनाएं साझा कीं और समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव एवं सेवा भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधन समिति एवं अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments