HomeNEWSभव्य डांडिया नाइट में उत्साह के साथ झूमे प्रतिभागी, आपसी एकजुटता का...

भव्य डांडिया नाइट में उत्साह के साथ झूमे प्रतिभागी, आपसी एकजुटता का दिया संदेश

मेडिकेयर द5 मेक सैलून में हुआ आयोजन, जूली अरोरा और कंचन के नेतृत्व में सजी रंगारंग शाम

  • हरिओम गुप्ता

कानपुर नगर। केशवपुरम स्थित मनसा गैलेक्सी के मेडिकेयर द5 मेक सैलून में भव्य डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। टीम लीडर जूली अरोरा एवं होस्ट कंचन के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में मेडिकेयर से जुड़े लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंग-बिरंगे परिधानों और डांडिया की धुन पर प्रतिभागियों ने जमकर उत्सव का आनंद लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य पारंपरिक डांडिया के माध्यम से लोगों को आपस में जोड़ना, परिवार और समाज के बीच खुशियां बांटना तथा सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना रहा। आयोजन के दौरान प्रतिभागियों ने आपसी मेल-जोल, टीम भावना और एकजुटता का संदेश दिया। साथ ही स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का भी संदेश दिया गया।

इस अवसर पर टीम लीडर जूली अरोरा ने कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि मां दुर्गा की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशियां बनी रहें।

रंगारंग प्रस्तुतियों और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच आयोजित डांडिया नाइट ने प्रतिभागियों को आपसी जुड़ाव और उत्सव के यादगार पल साझा करने का अवसर प्रदान किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments