लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर श्रद्धांजलि, भव्य शोभायात्रा का आयोजन
- मनीष कुमार
उरई (जालौन)। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के पावन अवसर पर उरई में श्रद्धा और उत्साह के साथ कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए तथा भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने सहभागिता करते हुए लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर को नमन किया। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर भारतीय संस्कृति, सुशासन, सेवा, धर्म और जनकल्याण की अद्वितीय प्रतीक थीं।

उन्होंने आगे कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का त्यागमय और प्रेरणादायी जीवन समाज के लिए हमेशा मार्गदर्शक रहेगा। उनके द्वारा किए गए धार्मिक स्थलों के संरक्षण, जनकल्याणकारी कार्य और न्यायप्रिय शासन आज भी मिसाल के रूप में याद किए जाते हैं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और लोकमाता के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।


