HomeNEWSभाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी का भव्य...

भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी का भव्य स्वागत

पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन ने की आत्मीय मुलाकात, नए नेतृत्व को दी शुभकामनाएं

  • सोनाली सिंह

नई दिल्ली। भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेत्री श्रीमती वनाथी श्रीनिवासन ने भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रूप कुमारी चौधरी का आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच स्नेह एवं आत्मीयता से भरी मुलाकात हुई। महिला मोर्चा के संगठनात्मक कार्यों और महिलाओं की भागीदारी को लेकर भी सकारात्मक माहौल देखने को मिला। इस मुलाकात को भाजपा की नारी शक्ति और संगठनात्मक एकजुटता का प्रतीक बताया गया।

श्रीमती वनाथी श्रीनिवासन ने नई जिम्मेदारी के लिए श्रीमती रूप कुमारी चौधरी को शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा संगठन को और मजबूती प्रदान करते हुए नई ऊंचाइयों को हासिल करेगा।

इस अवसर पर महिला मोर्चा से जुड़े कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में भी उत्साह देखने को मिला। नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने की उम्मीद जताई गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments