HomeNEWSभाजपा लाजपत नगर मंडल ने आयोजित किया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

भाजपा लाजपत नगर मंडल ने आयोजित किया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) से लेकर गांधी जयंती (2 अक्टूबर) तक चल रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत भाजपा लाजपत नगर मंडल ने एक निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का उद्घाटन भाजपा कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष अजय राय ने किया।

इस मौके पर अनिल दीक्षित ने कहा कि “मानव सेवा ही भगवान की सबसे बड़ी सेवा है। हमें अपने जीवन को सेवा, समर्पण और राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित करना चाहिए।”

कार्यक्रम के संयोजक, मंडल उपाध्यक्ष राघवेन्द्र दुबे (रवि) ने जानकारी दी कि शिविर में कुल 98 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें निःशुल्क दवाइयाँ भी वितरित की गई।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से विजय मिश्रा, प्रेम सिंह, रविंद्र सिंह भदौरिया, महामंत्री अरुण दुबे, दीपक राजपूत, प्रदीप भाटिया, सत्य नारायण गुप्ता, संजय लाला, प्रदीप गुप्ता, राधा पाण्डेय, शोभा शुक्ला, सतीश शुक्ला, अजय गुप्ता, मनोज शुक्ला, अजीत नाहर समेत कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

यह आयोजन भाजपा के सेवा भाव को प्रकट करने के साथ-साथ समाज के प्रति जिम्मेदारी का भी प्रतीक है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments