HomeNEWSभाजपा सरकार शिक्षा विरोधी, बंद किए गए 26 हजार प्राथमिक स्कूल फिर...

भाजपा सरकार शिक्षा विरोधी, बंद किए गए 26 हजार प्राथमिक स्कूल फिर खुलेंगे: अखिलेश यादव

शिक्षक दिवस पर सपा का प्रदेशव्यापी कार्यक्रम, अखिलेश बोले- 2027 में सरकार बनी तो स्कूलों में सुविधाएं बढ़ाएंगे

  • अखिलेश कुमार अग्रहरि

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा विरोधी है। उनके अनुसार, सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल में 26 हजार प्राथमिक विद्यालय बंद किए गए हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि 5 सितंबर 2026 को शिक्षक दिवस के अवसर पर समाजवादी शिक्षक सभा प्रदेशभर में बंद किए गए प्राथमिक विद्यालयों के सामने कार्यक्रम आयोजित करेगी। इन कार्यक्रमों के दौरान शिक्षकों को सम्मानित भी किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर भाजपा सरकार द्वारा बंद किए गए सभी 26 हजार प्राथमिक विद्यालयों को दोबारा खोला जाएगा। इसके साथ ही विद्यालयों में आवश्यक सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा, ताकि बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।

सपा प्रमुख ने कहा कि स्कूलों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और पौष्टिक मिड-डे-मील उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और बच्चों को बेहतर सुविधाएं देने को समाजवादी पार्टी की प्राथमिकता बताया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments