NEWSUttar Pradesh

भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर द्वारा ‘आत्मनिर्भर भारत महिला सम्मेलन’ संपन्न

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर द्वारा आत्मनिर्भर भारत महिला सम्मेलन का आयोजन ओंकारेश्वर विद्यालय, जवाहर नगर में किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सरोज सिंह ने की, जबकि संचालन महामंत्री किरन तिवारी ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व खनन, आबकारी व मद्यनिषेध राज्य मंत्री अर्चना पांडेय उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मंजू शुक्ला, विधायक सुरेन्द्र मैथानी, विधायक नीलिमा कटियार, अनीता गुप्ता, रंजीता पाठक, आशा पाल, पूनम कपूर, अवधेश सोनकर, विजया तिवारी, पुष्पा तिवारी और क्षेत्रीय संयोजिका लक्ष्मी श्रीवास्तव मौजूद रहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् से हुआ। मुख्य अतिथि अर्चना पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार ही आत्मनिर्भर भारत की पहली नींव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि वर्ष 2047 तक भारत एक नई विश्व शक्ति के रूप में उभरे। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता का अर्थ है — अपने देश की आवश्यकताओं की पूर्ति स्वयं करना, जिससे भारत आर्थिक, सामाजिक और सुरक्षा के क्षेत्र में सशक्त बन सके।

पांडेय ने बताया कि वर्ष 2014 से पहले भारत कई विदेशी शक्तियों पर निर्भर था, जिससे देश को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता था। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 12 मई 2020 को शुरू किया गया आत्मनिर्भर भारत अभियान देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने का प्रयास है, और आज भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभर चुका है।

जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने अपने संबोधन में कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की ओर पहला कदम है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग का संकल्प लें।

जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में सहसंयोजिका सीमा तिवारी, सीमा सिंह, शिखा कोरी, लवली सक्सेना, अनुप्रिया दोषी, अनीता सोनी, सुधा सिंह, रीता सोनकर, शिल्पी सोनकर, मीना प्रजापति, शोभा शुक्ला, पूनम कंवर, अनामिका श्रीवास्तव, सुमन सक्सेना, वंदना परिहार, प्रियंका सिंह, शुभ्रा अवस्थी, गीता निगम सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button