HomeNEWSभीषण गर्मी में भारत विकास परिषद ने शुरू की शीतल जल सेवा

भीषण गर्मी में भारत विकास परिषद ने शुरू की शीतल जल सेवा

चन्द्रशेखर आज़ाद शाखा उन्नाव द्वारा राहगीरों के लिए प्याऊ कार्यक्रम आयोजित, मानव सेवा का दिया संदेश

  • गौरव मिश्रा

उन्नाव। भारत विकास परिषद की चन्द्रशेखर आज़ाद शाखा द्वारा भीषण गर्मी एवं तेज धूप से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से शहर में शीतल जल सेवा एवं प्याऊ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राहगीरों को ठंडा जल पिलाकर मानव सेवा का संदेश दिया गया।

शाखा अध्यक्ष निशांत शुक्ला ने कहा कि “मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। भीषण गर्मी में प्यासे राहगीरों को शीतल जल उपलब्ध कराना सामाजिक दायित्व के साथ-साथ पुण्य का कार्य भी है। परिषद सदैव सेवा कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती रहेगी।”

शाखा सचिव विनय यादव ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को ऐसे सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए ताकि जरूरतमंद लोगों को राहत मिल सके।

कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष आशीष बाजपेयी, संस्थापक अध्यक्ष जी.एस. भदौरिया, संरक्षक राकेश सिंह, भानु प्रताप सिंह, प्रवीण शर्मा, महिला संयोजिका निम्मी अरोड़ा, आनंद निगम, सुधीर तिवारी, नीरज श्रीवास्तव, आशीष शुक्ला सहित अनेक सदस्यों ने सहभागिता करते हुए राहगीरों को शीतल जल पिलाया।

अंत में शाखा अध्यक्ष निशांत शुक्ला ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी पदाधिकारियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने भी परिषद के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे मानवता की सच्ची मिसाल बताया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments